Singham News MP-CG is a 24×7 Hindi news channel delivering breaking news, latest updates, politics, entertainment, sports, and regional news from Madhya Pradesh, Chhattisgarh, and across India. We provide fast, reliable, and unbiased news across all digital platforms, including the Internet and mobile devices. Join our WhatsApp: 8085122202, 7974359433 , संत तेरेसा हाई स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह: ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का भव्य आगाज़ – सिंघम न्यूज MP CG

सिंघम न्यूज MP CG

Latest Online Breaking News

संत तेरेसा हाई स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह: ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का भव्य आगाज़

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
संत तेरेसा हाई स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह: ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का भव्य आगाज़

पंचकुई। स्थानीय संत तेरेसा हाई स्कूल में नवीन शैक्षणिक सत्र के उपलक्ष्य में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह एवं “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

समारोह में नव-निर्वाचित हेड बॉय अरविंद गुड़िया एवं हेड गर्ल पायल गणावा के नेतृत्व में छात्र परिषद के सदस्यों ने विद्यालय की गरिमा, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक दायित्वों के निष्ठापूर्वक निर्वहन की शपथ ली। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।

अनुशासन और संस्कार ही सफलता की कुंजी: थाना प्रभारी कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मेघनगर थाना प्रभारी श्री दिनेश शर्मा ने विद्यालय परिवार को सफल आयोजन की बधाई दी। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया और कहा, “जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम, अनुशासन और अच्छे संस्कार अनिवार्य हैं।” उन्होंने युवाओं में मोबाइल की बढ़ती लत पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके सीमित और सतर्क उपयोग की सलाह दी।

सेवा-भाव सफलता की आधारशिला: फादर जामु कटारा पंचकुई पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर जामु कटारा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र जीवन में जिम्मेदारी और सेवा-भाव ही उज्ज्वल भविष्य का आधार बनते हैं।

प्रमुख हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ढूंढका ग्राम पंचायत सरपंच श्री रविंद्र भाभोर एवं थांदला ब्लॉक युवा अध्यक्ष श्री अक्षय कामलिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा मेघनगर थाना के पुलिस बल, विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर महिमा, समस्त शिक्षकवृंद, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम का कुशल और मंच-संचालन शिक्षक श्री रमेश मचार ने किया। अंत में संत तेरेसा हाई स्कूल के मैनेजर फादर मनीष डामोर ने सभी अतिथियों, पालकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

संत तेरेसा हाई स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह: ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का भव्य आगाज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now