दीवार खोदकर घर में घुसे चोरों का पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन आरोपीत गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*कालाखुंट चोरी कांड में ₹1.06 लाख का मश्रुका बरामद, वारदात में इस्तेमाल बाईक भी जप्त*
पिटोल(निर्भय सिंह ठाकुर ) ग्राम कालाखुंट में कच्चे मकान की दीवार खोदकर चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने वाले आरोपितों को पुलिस ने धर दबोचा है !चौकी पिटोल, थाना कोतवाली झाबुआ पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के चांदी के आभूषण, पानी की मोटर के वायर का बंडल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल समेत कुल ₹1,06,500 का मश्रुका भी बरामद किया है।

*रात 2:30 बजे दीवार खोदने की आवाज से खुली थी नींद*
घटना 19 अगस्त 2026 की रात ग्राम कालाखुंट में हुई। चुनकीबाई पति मडिया बबेरिया परिवार के साथ घर में सो रही थीं। तभी रात करीब 2:30 बजे घर के पीछे की दीवार खोदने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिवार के सदस्य जागे तो एक अज्ञात व्यक्ति घर के अंदर से बाहर भागता हुआ दिखाई दिया।
घटना के बाद घर की तलाशी लेने पर ड्रम में रखी नकदी तथा जमीन में गाड़कर रखे पुराने चांदी के आभूषण और नकदी रुपये गायब मिले। वहीं घर के बाहर खेत में रखी पानी की मोटर के वायर का बंडल भी चोर ले गए थे।
फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली झाबुआ में अपराध क्रमांक 0784/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

*मुखबिर की सूचना ने पहुंचाया आरोपितो तक*
वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपालसिंह मोहबिया एवं एसडीओपी झाबुआ कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आर.सी. भास्करे और चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विवेचना, तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपियों की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की घटना में शामिल संदिग्ध आरोपी टिटकीखेड़ा के जंगल में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने ग्राम कालाखुंट में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय झाबुआ में पेश किया, जहां से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।
*ये तीन आरोपीत हुवे गिरफ्तार*
पुलिस ने मामले में सुरेश पिता कालिया मचार (25 वर्ष), निवासी नवा फलिया फुलेड़ी, थाना मेघनगर, दीवान पिता गौरसिंह गुंडिया (32 वर्ष), निवासी मंदिर फलिया फुलेड़ी, थाना मेघनगर, लाला पिता मोहन सिगाड़िया (22 वर्ष), निवासी डुन्डका, थाना मेघनगर को गिरफ्तार किया है।
*बाइक सहित ₹1.06 लाख का मश्रुका बरामद*
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पुरानी चांदी के आभूषण, पानी की मोटर के वायर का बंडल तथा वारदात में प्रयुक्त सीडी डिलेक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP45MQ5592 बरामद की है। बरामद मश्रुके की कुल अनुमानित कीमत ₹1,06,500 बताई गई है।
*एक आरोपी पर पहले से दर्ज हैं तीन मामले*
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी दीवान गुंडिया के विरुद्ध पूर्व में भी तीन अपराध दर्ज हैं। उसके खिलाफ थाना मेघनगर में अपराध क्रमांक 0029/2016, धारा 25(बी) आर्म्स एक्ट तथा अपराध क्रमांक 0348/2016, धारा 379 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज रहा है। इसके अलावा थाना पेटलावद में अपराध क्रमांक 0352/2013, धारा 25(बी) आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है।
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उनके द्वारा इससे पहले और कितनी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया है तथा इन घटनाओं में कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं।
*इनकी रही अहम भूमिका*
पूरी कार्रवाई में निरीक्षक आर.सी. भास्करे, उपनिरीक्षक अशोक बघेल, सउनि. नरेन्द्र परमार, सउनि. सुरसिंह चौहान, प्र.आर. 323 दिलीप डावर, आर. 441 कैलाश सोलंकी, आर. 196 अजमेर, आर. 300 दीपक पटेल, आर. 39 कुबेर सोलंकी, आर. 284 अशरफ खान, आर. 144 संजू एवं आर. चालक 118 अनसिंह भूरिया का सराहनीय योगदान रहा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





