Singham News MP-CG is a 24×7 Hindi news channel delivering breaking news, latest updates, politics, entertainment, sports, and regional news from Madhya Pradesh, Chhattisgarh, and across India. We provide fast, reliable, and unbiased news across all digital platforms, including the Internet and mobile devices. Join our WhatsApp: 8085122202, 7974359433 , डेढ़ माह से लापता नाबालिग का अब तक नहीं लगा सुराग, परिजनों ने कलेक्टर से लगाई गुहार – सिंघम न्यूज MP CG

सिंघम न्यूज MP CG

Latest Online Breaking News

डेढ़ माह से लापता नाबालिग का अब तक नहीं लगा सुराग, परिजनों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
डेढ़ माह से लापता नाबालिग का अब तक नहीं लगा सुराग, परिजनों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

पिटोल(निर्भय सिंह ठाकुर )  पिटोल क्षेत्र से 16 जून 2026 की शाम घर से बाजार जाने के लिए निकली एक नाबालिग किशोरी का करीब डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। बेटी के लंबे समय से लापता रहने से चिंतित परिजनों ने मंगलवार को झाबुआ जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर को आवेदन सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई एवं किशोरी की सुरक्षित बरामदगी की मांग की। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को भी आवेदन देकर मामले से अवगत कराया है।

किशोरी के पिता ने आवेदन में बताया कि बेटी के लापता होने के बाद उन्होंने पिटोल पुलिस चौकी में सूचना दी थी। उनका कहना है कि लगातार पुलिस से संपर्क करने के बावजूद अब तक बेटी का पता नहीं चल सका है, जिससे परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

आवेदन में जताई आशंका

आवेदन में परिजनों ने कुछ मोबाइल नंबरों के आधार पर आशंका व्यक्त की है कि उनकी बेटी को कोई बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया हो सकता है। उन्होंने संबंधित मोबाइल नंबरों की जांच कर उचित कार्रवाई करने तथा किशोरी का जल्द से जल्द पता लगाने की मांग की है।

परिजनों का कहना है कि यदि उन्हें समय पर न्याय नहीं मिला तो वे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं महिला आयोग सहित अन्य सक्षम अधिकारियों से भी करेंगे।

पुलिस का पक्ष

पिटोल पुलिस चौकी प्रभारी अशोक बघेल ने बताया कि “लड़की के पिता द्वारा आवेदन दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”

डेढ़ माह से लापता नाबालिग का अब तक नहीं लगा सुराग, परिजनों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now