सर्वसम्मति से अनूप भंडारी बने मेघनगर व्यापारी संगठन के अध्यक्ष, व्यापारी हितों को लेकर एकजुटता पर जोर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मेघनगर | सिंघम न्यूज़
मेघनगर नगर के विश्वकर्मा मंदिर परिसर में रविवार को सकल व्यापारी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर के बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। इस दौरान व्यापारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को एकजुट होकर उठाने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा व्यापारी हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने सहित संगठन की आगामी कार्यप्रणाली को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित व्यापारियों ने अपने-अपने सुझाव रखते हुए कहा कि व्यापारी एकता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
बैठक के दौरान सभी व्यापारियों की सहमति से अनूप भंडारी को मेघनगर व्यापारी संगठन का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने पर उपस्थित व्यापारियों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं और संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।
नवनियुक्त अध्यक्ष अनूप भंडारी ने कहा कि व्यापारी संगठन किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि मेघनगर के प्रत्येक व्यापारी का संगठन है। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारियों को साथ लेकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। व्यापारियों के सामने आने वाली समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हर स्तर पर प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में मौजूद व्यापारियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को पूर्ण सहयोग देने तथा संगठन के साथ मजबूती से खड़े रहने की बात कही। साथ ही व्यापारी हितों की रक्षा, आपसी भाईचारा एवं एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
बैठक के अंत में सभी व्यापारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा मेघनगर के व्यापारियों के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space