Singham News MP-CG is a 24×7 Hindi news channel delivering breaking news, latest updates, politics, entertainment, sports, and regional news from Madhya Pradesh, Chhattisgarh, and across India. We provide fast, reliable, and unbiased news across all digital platforms, including the Internet and mobile devices. Join our WhatsApp: 8085122202, 7974359433 , *देवझिरी से जल लेकर पिटोल पहुंचे कावड़िए* – सिंघम न्यूज MP CG

सिंघम न्यूज MP CG

Latest Online Breaking News

*देवझिरी से जल लेकर पिटोल पहुंचे कावड़िए*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
*देवझिरी से जल लेकर पिटोल पहुंचे कावड़िए*
पिटोल (निर्भय सिंह ठाकुर )श्रावण मास में आस्था का अद्भुत संगम शनिवार को देखने को मिला जब क्षैत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल देवझिरी से गौमुख से अविरल बह रहे पवित्र जल को लेकर बड़ी संख्या में कांवड़िए नंगे पैर पैदल यात्रा करते हुए इंदौर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुवे पिटोल पहुंचे। पूरे मार्ग में बोल बम और हर.हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यहां पिटोल पहुंचने पर कावडियों का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।
कांवड़ यात्रा में युवाओं के साथ कई नन्हे बच्चे भी कंधों पर कांवड़ उठाकर पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल हुए। नंगे पैर चल रहे इन बाल कांवड़ियों की भक्ति और समर्पण श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। देवझीरी से पिटोल तक के 25 किलोमीटर की इस पैदल यात्रा में नन्हे कावडियों के बढते कदमों ने युवाओं में ओर अधिक जोश भर दिया।
             पिटोल पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने स्थानीय शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का विधि.विधान से जलाभिषेक किया तथा क्षेत्र की सुख.समृद्धिए खुशहाली और उत्तम वर्षा की कामना की। यात्रा के दौरान जगह.जगह श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यवस्था की गई। स्थानीय नागरिकों द्वारा पेयजलए शरबत एवं अल्पाहार की सेवाएं भी प्रदान की ।
     *छः साल के नन्हे वैदिक ने छः घंटे में नाप दिये 25 किलोमीटर*
       गत 11 वर्षो से लगातार आयोजित इस शिव कावड यात्रा में तकरीबन 150 युवा ,बच्चे शामिल थे। जिसमें सबसे छोटा वैदिक नागर था जो अपने बडे भाई शुभ नागर के साथ इस बार शामिल हुआ। शुभ भी गत 4 वर्षो से इस यात्रा मे उत्साह से भागीदारी कर रहा है। वर्तमान में उसकी उम्र 10 वर्ष है। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति उत्साह और धार्मिक आस्था का विशेष माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने इसे सनातन संस्कृति और शिवभक्ति का जीवंत उदाहरण बताते हुए आने वाली पीढ़ी को धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का संदेश दिया।
*देवझिरी से जल लेकर पिटोल पहुंचे कावड़िए*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now