Singham News MP-CG is a 24×7 Hindi news channel delivering breaking news, latest updates, politics, entertainment, sports, and regional news from Madhya Pradesh, Chhattisgarh, and across India. We provide fast, reliable, and unbiased news across all digital platforms, including the Internet and mobile devices. Join our WhatsApp: 8085122202, 7974359433 , 10 साल से लग रहे पशु हाट पर प्रशासन की सख्ती ,तुमड़िया की घटना के बाद एक्शन में प्रशासन, – सिंघम न्यूज MP CG

सिंघम न्यूज MP CG

Latest Online Breaking News

10 साल से लग रहे पशु हाट पर प्रशासन की सख्ती ,तुमड़िया की घटना के बाद एक्शन में प्रशासन,

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
10 साल से लग रहे पशु हाट पर प्रशासन की सख्ती ,तुमड़िया की घटना के बाद एक्शन में प्रशासन,
मेघनगर / झाबुआ जिले में गौवंश की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अब सख्त रुख अपनाता नजर आ रहा है। ग्राम तुमड़िया में गौहत्या की घटना सामने आने के बाद प्रशासन ने अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में मेघनगर तहसील के मांडली में प्रत्येक शुक्रवार को लगने वाले पशु हाट को बंद करवा दिया गया है। खास बात यह है कि यहां पिछले करीब 10 वर्षों से गाय-बैलों का पशु हाट संचालित हो रहा था, लेकिन इसके लिए कोई वैधानिक अनुमति नहीं ली गई थी।
जानकारी के अनुसार, ग्राम तुमड़िया मांडली से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। क्षेत्र में गौहत्या की घटना सामने आने के बाद एसडीएम अवनधती प्रधान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मांडली स्थित पशु हाट स्थल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पशु हाट के संचालन की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना वैधानिक अनुमति के किसी भी स्थिति में पशु हाट का संचालन नहीं होने दिया जाए।
**एसडीएम के निर्देशों का दिखा असर, हाट स्थल पर नहीं मिला एक भी मवेशी**
एसडीएम प्रधान द्वारा पहले ही स्थानीय अधिकारियों को मांडली में लगने वाले पशु हाट के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। शुक्रवार को किए गए औचक निरीक्षण के दौरान इन निर्देशों का असर भी दिखाई दिया। पशु हाट स्थल पूरी तरह खाली मिला और वहां एक भी मवेशी मौजूद नहीं था। जबकि पूर्व में प्रत्येक शुक्रवार को यहां गाय-बैलों को लेकर बाहरी व्यापारी पहुंचते थे और पशुओं की खरीद-फरोख्त की जाती थी।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने स्थानीय पंचायत पदाधिकारियों, कोटवार एवं पटवारी को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए। यदि कहीं भी बिना अनुमति पशु हाट संचालित होने की जानकारी मिलती है तो तत्काल प्रशासन को सूचित कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
**गौहत्या के मामलों में प्रशासन सख्त, दोषियों को नहीं मिलेगी कोई राहत**
एसडीएम अवनधती प्रधान ने स्पष्ट किया कि बिना वैधानिक अनुमति संचालित होने वाली गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौवंश की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार निगरानी रखी जा रही है। गौहत्या जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
करीब एक दशक से संचालित मांडली के इस पशु हाट पर प्रशासन की सख्ती के बाद अब विराम लग गया है। औचक निरीक्षण और अधिकारियों को दिए गए निर्देशों से साफ संकेत है कि क्षेत्र में अवैध पशु हाट एवं गौवंश से जुड़ी अनियमित गतिविधियों पर प्रशासन अब कोई ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।
**एसडीएम अवनधती प्रधान, मेघनगर ने बताया** कि मांडली में संचालित पशु हाट का औचक निरीक्षण किया गया। पशु हाट बिना वैधानिक अनुमति के संचालित होने के कारण इसे बंद करवाने के निर्देश दिए गए हैं। गौहत्या के मामलों को लेकर प्रशासन गंभीर एवं सतर्क है। ऐसे मामलों में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और दोषियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी।
10 साल से लग रहे पशु हाट पर प्रशासन की सख्ती ,तुमड़िया की घटना के बाद एक्शन में प्रशासन,

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now