Singham News MP-CG is a 24×7 Hindi news channel delivering breaking news, latest updates, politics, entertainment, sports, and regional news from Madhya Pradesh, Chhattisgarh, and across India. We provide fast, reliable, and unbiased news across all digital platforms, including the Internet and mobile devices. Join our WhatsApp: 8085122202, 7974359433 , दीपावली पर सुरक्षा का पहरा, तलावली के पटाखा गोदाम में प्रशासन की सख्त जांच – सिंघम न्यूज MP CG

सिंघम न्यूज MP CG

Latest Online Breaking News

दीपावली पर सुरक्षा का पहरा, तलावली के पटाखा गोदाम में प्रशासन की सख्त जांच

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
दीपावली पर सुरक्षा का पहरा, तलावली के पटाखा गोदाम में प्रशासन की सख्त जांच

 

*पटाखों के भंडारण से लेकर अग्निशमन व्यवस्था तक की जांच, सुरक्षा मानकों के पालन पर प्रशासन की पैनी नजर*

झाबुआ (सुनील डाबी ) जिले के मेघनगर में आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पटाखों के सुरक्षित भंडारण एवं विक्रय की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बुधवार को मेघनगर अनुविभागीय प्रशासन द्वारा तलावली स्थित पटाखा गोदाम का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM), मेघनगर एवं सहायक कलेक्टर सुश्री आयुषी बंसल की उपस्थिति में किया गया।

निरीक्षण के दौरान पटाखा गोदाम के लाइसेंस, लाइसेंस में निर्धारित शर्तों तथा सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों ने स्टॉक पंजी में दर्ज विवरण का गोदाम में उपलब्ध वास्तविक स्टॉक से मिलान किया। साथ ही, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, उनकी स्थिति एवं उपयोगिता का परीक्षण कर आगजनी जैसी संभावित घटनाओं से बचाव के इंतजामों का जायजा लिया।

 

अधिकारियों ने गोदाम परिसर में अवैध रीपैकिंग अथवा अन्य अनधिकृत गतिविधियों की भी जांच की। इसके अतिरिक्त, विद्युत उपकरणों एवं विद्युत कनेक्शन के उपयोग, भवन की दीवारों की मोटाई, आसपास घनी आबादी की स्थिति तथा पटाखों के बॉक्स के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पटाखों के भंडारण में निर्धारित सुरक्षा मानकों और Depend के पालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को परखा गया।

 **जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, नियमों की अनदेखी पर रहेगी नजर**

दीपावली के दौरान पटाखों की मांग बढ़ने के साथ ही उनके सुरक्षित भंडारण और विक्रय को लेकर प्रशासन सतर्क है। किसी भी प्रकार की लापरवाही से आगजनी एवं अन्य दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा मानकों के पालन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पटाखों के भंडारण एवं विक्रय में निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए निरीक्षण और निगरानी की कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

*प्रशासन का उद्देश्य दीपावली का पर्व सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना तथा संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करना है।*

दीपावली पर सुरक्षा का पहरा, तलावली के पटाखा गोदाम में प्रशासन की सख्त जांच

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now