Singham News MP-CG is a 24×7 Hindi news channel delivering breaking news, latest updates, politics, entertainment, sports, and regional news from Madhya Pradesh, Chhattisgarh, and across India. We provide fast, reliable, and unbiased news across all digital platforms, including the Internet and mobile devices. Join our WhatsApp: 8085122202, 7974359433 , *क्षेत्र में बह रही धर्म के बयार —-* *विकारो को छोड़कर सच्ची लगन से की गई आराधना से भगवत प्राप्ति का मार्ग आसान* – सिंघम न्यूज MP CG

सिंघम न्यूज MP CG

Latest Online Breaking News

*क्षेत्र में बह रही धर्म के बयार —-* *विकारो को छोड़कर सच्ची लगन से की गई आराधना से भगवत प्राप्ति का मार्ग आसान*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
*क्षेत्र में बह रही धर्म के बयार —-* *विकारो को छोड़कर सच्ची लगन से की गई आराधना से भगवत प्राप्ति का मार्ग आसान*
पिटोल (निर्भय सिंह ठाकुर ) शनिवार को समीपवर्ती ग्राम बावड़ी बड़ी में आयोजित धर्म सभा में गुजरात के आदिवासी संत श्री गंगाराम महाराज ने उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि काम, क्रोध, मद और लोभ जैसे विकारों को छोड़कर  आस्था, सच्ची लगन और समर्पण से ईश्वर की आराधना करनी चाहिए।
जिस तरह निर्मल जल पाने के लिए कुएँ से कचरा हटाना पड़ता है, वैसे ही अंतर्मन को साफ रखने पर ही ईश्वर से साक्षात्कार संभव है। उन्होंने कहा कि कल हमारी कोई गिनती नहीं थी आज हमें लोग गिनने लगे हैं  कारण कि आज समाज के लोग सही रास्ते पर चलकर धर्म जागरण के साथ पढ़ लिख कर अच्छे काम में जुटे हुए हैं! गोरतलब है कि इन दिनों गंगाराम जी महाराज के क्षेत्र में अलग-अलग जगह प्रवचनों का दौर चल रहा है जहां सैकड़ो की संख्या में एकत्रित होकर आदिवासी भक्तगण प्रवचनों का श्रवण कर रहे हैं!
*भूरिया हुए भजनों में शामिल*
कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। संतों का स्वागत सम्मानपूर्वक किया गया। समारोह के दौरान कांतिलाल भूरिया के भजनों में स्वयं शामिल होकर माहौल को भावपूर्ण बनाने से श्रद्धालुओं में उत्साह दोगुना हो गया। भजन और झाँझ-मंजीरों की धुन पर भक्त झूमने लगे। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने प्रसाद ग्रहण किया।
*क्षेत्र में बह रही धर्म के बयार —-* *विकारो को छोड़कर सच्ची लगन से की गई आराधना से भगवत प्राप्ति का मार्ग आसान*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now