8-लेन हाईवे पर कसेंगी सुरक्षा की राहें: अवैध कट होंगे बंद, जल्द शुरू होंगे रेस्ट एरिया और ट्रॉमा सेंटर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
झाबुआ जिले से गुजर रहे 8-लेन मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। शनिवार को कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट एवं पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार ने थांदला क्षेत्र स्थित 8-लेन सड़क का टोल नाके से लेकर जिले की अंतिम सीमा तक संयुक्त रूप से सघन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और हाईवे पर यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं की बारकी से समीक्षा की।
प्रमुख निर्देश एवं कड़े कदम:
-
- अवैध कटों पर चलेगा बुलडोजर: कलेक्टर व एसपी ने निर्देश दिए कि 8-लेन पर सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। हाईवे पर बने सभी अवैध कटों को तत्काल बंद किया जाए और मार्ग के किनारे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न रहने दिया जाए।
- अप्रिय घटनाओं पर लगेगी लगाम: भविष्य में वाहनों पर पत्थर फेंकने जैसी असामाजिक व अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी निगरानी, गश्त और सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
- मिलेगी इमरजेंसी मेडिकल सुविधा: अधिकारियों ने मार्ग पर स्थित रेस्ट एरिया का भी मुआयना किया। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को ‘रेस्ट एरिया’ और ‘ट्रॉमा सेंटर’ को जल्द से जल्द शुरू करने की हिदायत दी, ताकि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों को तत्काल आपातकालीन चिकित्सा मिल सके।
“8-लेन मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यातायात प्रबंधन और जनसुविधाओं से जुड़े सभी कार्य तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं, ताकि आमजन को एक सुरक्षित और विश्वस्तरीय यात्रा का अनुभव मिले।”
— डॉ. योगेश तुकाराम भरसट, कलेक्टर (झाबुआ)
निरीक्षण के दौरान ये रहे उपस्थित:
इस संयुक्त निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर सुश्री आयुषी बंसल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) थांदला श्री भास्कर गाचले, एसडीओपी थांदला, स्थानीय तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





