*मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को लेकर जिला प्रशासन गांवों की सडकों पर*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*पिटोल में अतिक्रमण व जल समस्या की शिकायतों को लेकर मुखर था जनमानस*
पिटोल (निर्भय सिंह ठाकुर ) 7 अगस्त 2026 से शुरु होकर 8 जनवरी 2027 तक चलने वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को लेकर प्रशासनिक अमला शुक्रवार को पिटोल की सडकों पर था। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महेश मण्डलोई की अगुआई में प्रशासनिक अमला पिटोल की विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं पर निरिक्षण के लिये पहुंचा एवं वहीं पर उपस्थित ग्रामीणों से सीधे संवाद कर समस्याओं के समाधान व सुझावों पर सीधे चर्चा की।
पिटोल कस्बे में अलग अलग संस्थाओं के निरिक्षण के बाद समिपस्थ कालाखुंट पंचायत पर एकत्रित जनसमुदाय के बीच एसडीएम मण्डलोई ने बताया कि अभियान का उद्ेश्य संवाद, समाधान, संवेदनशीलता व सादगी के साथ लोगों के बीच जाना है। इसमें प्रशासनिक कार्यालयों या मुख्यालयों तक सीमित न रहकर खुद चलकर गांवों तक पहुंचना है। कार्यक्रम के दौरान आई समस्याओं पर विभागवार समीक्षा की गई।

*अस्थाई अतिक्रमणकर्ताओं पर गिरेगी गाज*
कस्बे में बेतहाशा हुवे अस्थाई अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा देखा गया। ग्रामीणों की मांग थी कि हाट बाजार तो ठीक आम दिनों में भी सडकों पर व दुकानदारों द्वारा अपने घर आंगन में अस्थाई अतिक्रमण के कारण आम लोगों को वहां से आसानी से गुजरपाना दुभर हो गया है। एसडीएम नें तत्काल पंचायत सचिव व पटवारी को ऐसे संस्थानों को चिन्हित कर तत्काल हटाने के लिये आदेशित किया। अब यह कार्यवाही कितनी स्थाई है यह भविष्य की गर्त में है।
पिटोल में नल जल योजना से कस्बे को नियमित पानी नहीं मिलने की गंभीर समस्या पर भी ग्रामीणों ने प्रशासनिक अमले का ध्यान आकर्षित किया। बताया गया कि यहां उन्हें नल जल योजना से नियमित जल प्रदाय नहीं हो रहा है। उन्हें पानी खरीदकर पीना पड रहा है।

*इन संस्थाओं में देखी जमीनी हकीकत*
अमले ने निरिक्षण के दौरान पहले पेट्रोल पंप, सामुदायिक स्वा. केन्द्र, पशु चिकित्सालय, आदि. जाति. सेवा सहकारी संस्था, गैस ऐजेन्सी, व हायर सेकेण्डरी स्कुल का निरिक्षण किया। ग्रामीणों के आग्रह पर अमला पेदल चल कर पिटोल के प्रमुख मार्गों पर भी घूमा जहां ग्रामीणों से संवाद किया व सामने आई समस्याओं के समाधान के लिये विभागीय अधिकारीयों को कार्यवाही के लिये निदेशित किया गया। बालक हा.से. स्कुल में अब तक शत प्रतिशत सायकल वितरण नहीं होने पर एसडीएम ने जिम्मेदारों को लताडा। वहीं कन्या माद्यमिक शाला में हेण्ड पंप में गंदा आ रहे पानी को लेकर पीएचई अधिकारीयों को निर्देशित किया कि जल्द उसे ठीक करावें।

*सीएम हेल्प लाईन को लेकर गंभीर था प्रशासन*
अभियान के दौरान ग्रामीणों की आई शिकायतों में खासकर सीएम हेल्पलाईन पर की गई शिकायतों को लेकर प्रशासन ज्यादा गंभीर दिखाई दिया। यहां राजस्व प्रकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, स्वास्थ, शिक्षा व कानुन व्यवस्था पर भी ग्रामीणों से चर्चा की गई। ईधर जब प्रशासन खुद उनके गांव गली मोहल्लों में ग्रामीणों के बीच जाकर समस्याओं को सुन रहा था। चल रहे म.प्र. सरकार के इस ‘‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’’ की ग्रामीणों में सराहना की।
अभियान में अमले को लेकर यहां पहुंचे एसडीएम मण्डलोई के साथ डीप्टी कलेक्टर सुनिल डावर प्रभार (तहसीलदार), जिला खाद्य अधिकारी संजय पाटील, सीओ जनपद चंद्रसिंह मण्डलोई, एई पीएचई दयालु राठोर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





