*पिटोल पुलिस की सख़्त कार्रवाई, भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्र में तेज़ रफ्तार बाइकर्स पर नकेल*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
पिटोल (निर्भय सिंह ठाकुर ) रविवार को सदर बाजार क्षेत्र में पिटोल पुलिस ने तेज रफ्तार और मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले बाइकर्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई में14 वाहन चालकों के चालान कर कुल4,600 रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस के अनुसार कई वाहन चालक बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चला रहे थे, जरूरी दस्तावेज़ साथ नहीं रख रहे थे और भीड़भाड़ वाले इलाके में तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे। कई बाइकों में अत्यधिक आवाज़ वाले मॉडिफाइड साइलेंसर भी लगे पाए गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ युवक महंगी बाइकों पर तेज आवाज़ वाले साइलेंसर के साथ बाजार में स्टंटनुमा अंदाज़ में वाहन चलाते हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है।
*
*
पिटोल पुलिस ने साफ कहा है कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएँ और मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल न करें। चेतावनी भी दी गई है कि आगे नियम तोड़ने वालों पर और सख़्त कार्रवाई की जाएगी।
पिटोल पुलिस चौकी प्रभारी अशोक सिंह बघेल ने बताया कि उक्त कार्रवाई झाबुआ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की जा रही है पुलिस द्वारा इस अभियान को प्रतिदिन चलाया जाएगा उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वह नियमों का उल्लंघन ना करते हुए अपनी वह औरों की जान से खिलवाड़ ना करें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





