Singham News MP-CG is a 24×7 Hindi news channel delivering breaking news, latest updates, politics, entertainment, sports, and regional news from Madhya Pradesh, Chhattisgarh, and across India. We provide fast, reliable, and unbiased news across all digital platforms, including the Internet and mobile devices. Join our WhatsApp: 8085122202, 7974359433 , 15 अगस्त को लेकर प्रशासन अलर्ट, “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी – सिंघम न्यूज MP CG

सिंघम न्यूज MP CG

Latest Online Breaking News

15 अगस्त को लेकर प्रशासन अलर्ट, “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
15 अगस्त को लेकर प्रशासन अलर्ट, “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी

झाबुआ / आगामी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त एवं “हर घर तिरंगा” अभियान को उत्साह, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को मेघनगर में अनुभाग स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिला कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री अवनधति प्रधान ने की।
बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों एवं “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम अवनधति प्रधान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर ली जाएं।
उन्होंने शासकीय भवनों पर आकर्षक प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, तिरंगा सजावट, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं, पेयजल, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
तिरंगा यात्रा और जागरूकता कार्यक्रमों पर जोर
एसडीएम ने “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभियान में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा लोगों को अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाए।
उन्होंने विद्यालयों में देशभक्ति आधारित कार्यक्रम, तिरंगा यात्रा, जागरूकता रैली एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप देने को कहा।
एसडीएम अवनधति प्रधान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का अवसर है। इसलिए सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस एवं “हर घर तिरंगा” अभियान से संबंधित सभी गतिविधियां समय-सीमा में पूर्ण करते हुए आयोजन को भव्य, व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण बनाया जाए।


ये रहे मौजूद
बैठक में तहसीलदार विजयकांत पांडे, बीईओ दीपेश सोलंकी, बीआरसी महेश सोलकी, बीएमओ डॉ. विनोद नायक, प्रभारी परियोजना अधिकारी अर्चना सांकते, जनपद अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष, शिक्षा विभाग, नगर परिषद, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनपद पंचायत के प्रतिनिधि, पत्रकारगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में एसडीएम ने सभी विभागों को स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं “हर घर तिरंगा” अभियान को आपसी समन्वय, उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

15 अगस्त को लेकर प्रशासन अलर्ट, “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now