*इंदोर से चोरी हुई बाईक चेकिंग के दौरान पिटोल में पकडाई*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*पुलिस को देख बाईक छोड युवक हुवे फरार, छपरी गेंग पर पुलिस ने कसा शिकंजा **

पिटोल (निर्भय सिंह ठाकुर इन दिनों तेज रफ्तार से सडकों पर वाहन दौडा रहे बाईकर्स को लेकर पिटोल पुलिस एक्शन मोड में है। आकस्मिक रुप से कभी कस्बे में तो कभी हाईवे पर गत पांच दिनों से पुलिस की इस कार्यवाही से छपरी गेंग ओर बाईकर्स में हडकंप मचा हुआ है। पांच दिनों में पुलिस ने 37 वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुवे 11 हजार रुपऐ का समन शुल्क वसुल किया वहीं इस कार्यवाही के दौरान इंदोर से चोरी हुई एक बाईक भी जप्त की।
*डेढ माह पुर्व हीरा नगर थाना क्षैत्र से चुराई गई थी बाईक*
चैकी प्रभारी अशोक बघेल ने बताया कि नेशनल हाईवे पर संदिग्ध लोगों की आवाजाही ओर वाहनों की चेकिंग चल रही थी कि पुलिस को देख कुछ युवक एक बगैर नंबर की सिल्वर कलर की यामाहा को छोड कर वहां से भाग खडे हुवे। उक्त वाहन को कब्जे में लेकर जब तलाश की तो वाहन यामाहा आर 15 हीरानगर थाना क्षैत्र के अशोक नगर के रहने वाले अमन मिश्रा के नाम पर रजिस्टर्ड होना पाई गई। संबंधित थाना क्षैत्र पर संपर्क करने पर पाया गया कि उक्त बाईक दिनांक 23 जून 2026 को बेंचमार्क होटल की पार्किग से किन्हीं अज्ञात लोगों द्वारा चुराकर ले जाने का अपराध दर्ज है। हीरानगर इंदौर पुलिस को बुलवाकर उक्त वाहन मंगलवार को सुपुर्द कर दिया गया। आगे की विवेचना संबंधित थाने द्वारा की जा रही है। इंदोर पुलिस फरियादी को लेकर यहां पिटोल पहुंची थी।
*ऐसी कार्यवाही से कई चोरी के वाहन आऐगें पुलिस की पकड में*
पुलिस द्वारा नियमित चेकिंग की कार्यवाही को लेकर ग्रामीणों में इस बात की खुशी है कि इस तरह की कार्यवाही से इन बाईक चालकों की रफ्तार पर नियंत्रण आऐगा। वहीं क्षैत्र में ऐसे बगैर नंबर वाले चोरी के कई वाहन लेकर छपरी घूम रहे है वे पुलिस की पकड में आऐंगें। ग्रामीणों का मानना है कि यदि पुलिस बारीकी से ऐसी मोटर सायकल जो कि महंगी होकर अत्याधुनिक माॅडल की है वे कहीं न कहीं संदेहास्पद निकल कर आऐगी।

*अभियान जारी रहेगा*
पुलिस अधिक्षक देवेन्द्रकुमार पाटीदार के सख्त निर्देशन के बाद कि ऐसे स्टंटबाज जो भीड भरे क्षैत्र में तेज रफ्तार से मोटर सायकल चला रहे है उनके वाहन जप्त ही नहीं किये जाऐ अपितु उन चालकों पर आपराधिक मामले भी दर्ज किये जाऐ। अनुपालन में कार्यवाही की जा रही है ओर यह सतत जारी रहेगी।
अशोक बघेल
पुलिस चैकी प्रभारी पिटोल
फोटो – पिटोल में पकडाई बाईक को लेने इंदौर पुलिस फरियादी को लेकर पिटोल पहुंची।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





