Singham News MP-CG is a 24×7 Hindi news channel delivering breaking news, latest updates, politics, entertainment, sports, and regional news from Madhya Pradesh, Chhattisgarh, and across India. We provide fast, reliable, and unbiased news across all digital platforms, including the Internet and mobile devices. Join our WhatsApp: 8085122202, 7974359433 , पिटोल में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में आरोपीत गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई – सिंघम न्यूज MP CG

सिंघम न्यूज MP CG

Latest Online Breaking News

पिटोल में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में आरोपीत गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
पिटोल में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में आरोपीत गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
पिटोल (निर्भय सिंह ठाकुर )क्षेत्र में नाबालिग युवतियों से जुड़े मामलों को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। दो माह पूर्व पिटोल से एक नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार 16 जून को पिटोल क्षेत्र से एक नाबालिग युवती को युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। मामले की शिकायत पीड़िता के परिजनों द्वारा थाना झाबुआ में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मुखबिर तंत्र एवं साइबर तकनीक की सहायता से जांच आगे बढ़ाई और गुजरात के अहमदाबाद से आरोपियों तक पहुंच आरोपित को दबोचा!
पुलिस ने नाबालिग युवती को सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। वहीं युवती को भगाकर ले जाने वाले आरोपी मन्नू पिता जोगड़ा, निवासी पिटोल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2), 87, 64(2)(एम), 56(6) तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि मामले को लेकर पीड़िता के परिजन ने जनसुनवाई में कलेक्टर को भी आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी।
पिटोल चौकी प्रभारी अशोक बघेल ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है तथा अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी पिटोल पुलिस दो नाबालिग बालिकाओं को यहां से 3000 किलोमीटर दूर असम से सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर चुकी है। ऐसे मामलों में पुलिस की सख्त कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है!
पिटोल में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में आरोपीत गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now