Singham News MP-CG is a 24×7 Hindi news channel delivering breaking news, latest updates, politics, entertainment, sports, and regional news from Madhya Pradesh, Chhattisgarh, and across India. We provide fast, reliable, and unbiased news across all digital platforms, including the Internet and mobile devices. Join our WhatsApp: 8085122202, 7974359433 , *तिरंगे के साथ में अमन ओर शांति का पेगाम लेकर निकला बोहरा समाज का चल समारोह* – सिंघम न्यूज MP CG

सिंघम न्यूज MP CG

Latest Online Breaking News

*तिरंगे के साथ में अमन ओर शांति का पेगाम लेकर निकला बोहरा समाज का चल समारोह*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
*तिरंगे के साथ में अमन ओर शांति का पेगाम लेकर निकला बोहरा समाज का चल समारोह*

 

*हिन्दु धर्मावलम्बियों नें पुष्पवर्षा से स्वागत कर कौमी एकता की मिशाल पेश की*

निर्भयसिंह ठाकुर पिटोल। हज़रत पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में दाऊदी बोहरा समाज पिटोल द्वारा रविवार सुबह नगर में चल समारोह निकाला गया। चल समारोह के दौरान पिटोल में आपसी भाईचारे सामाजिक सौहार्द और सर्व समाज एकता का सुंदर माहौल देखने को मिला। सर्व हिन्दु समाज के युवाओं नें बोहरा भाईयों को गले लगाकर भाईचारे की मिशाल पेश की।

 

चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकला। इस दौरान अलग.अलग स्थानों पर विभिन्न समाजों के लोगों ने पुष्पवर्षा कर बोहरा समाज के लोगों का स्वागत किया। आजाद चौक पर पंचाल समाज द्वारा चल समारोह का स्वागत किया गयाए वहीं सदर बाजार सहित अन्य स्थानों पर ठाकुर समाजए सोनी समाजए प्रजापत समाजए नागर समाजए लबाना समाज सहित अन्य समाजों के लोगों ने पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया ।

चल समारोह के मार्ग में जगह.जगह समाजजनों एवं नगरवासियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। विभिन्न समाजों की सहभागिता से पूरे नगर में उत्साह और भाईचारे का वातावरण बना रहा।कार्यक्रम के माध्यम से पिटोल में सर्व समाज के बीच आपसी प्रेमए सम्मानए सामाजिक सद्भाव और एकता का संदेश देखने को मिला।

*पेगम्बर के जन्मदिन को लेकर बडों ही नहीं बच्चों में भी उत्साह*
हजरत मोहम्मद पेगम्बर साहब के जन्म दिवस पर निकले इस चल समारोह को लेकर बोहरा समाज के महिला पुरुषों में सुबह से उत्साह देखा गया। समाज के लोग अपनी सफेद युनफार्म व बैड बजारहे समाज के युवा भी अपनी वर्दी में अपनी तय सुरताल के साथ बैड बजा रहे थे। इस दौरान समाज के लोग अपने अनुशासित तरिके से आगे की ओर बढते गऐ। समारोह फखरी हाल पर जाकर समाप्त हुआ।

*तिरंगे के साथ में अमन ओर शांति का पेगाम लेकर निकला बोहरा समाज का चल समारोह*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now