Singham News MP-CG is a 24×7 Hindi news channel delivering breaking news, latest updates, politics, entertainment, sports, and regional news from Madhya Pradesh, Chhattisgarh, and across India. We provide fast, reliable, and unbiased news across all digital platforms, including the Internet and mobile devices. Join our WhatsApp: 8085122202, 7974359433 , *ताश की बाजी पर लग रहे थे हजारों रुपए* *जुआ खेलते चार धराए, 2.47 लाख का मशरूका जब्त* – सिंघम न्यूज MP CG

सिंघम न्यूज MP CG

Latest Online Breaking News

*ताश की बाजी पर लग रहे थे हजारों रुपए* *जुआ खेलते चार धराए, 2.47 लाख का मशरूका जब्त*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
*ताश की बाजी पर लग रहे थे हजारों रुपए*  *जुआ खेलते चार धराए, 2.47 लाख का मशरूका जब्त*
*तीन मोबाइल, स्कूटी, बाइक और नकदी जब्त; तितली-भंवरा खेलाते एक अन्य पर भी कार्रवाई*
पिटोल (निर्भय सिंह ठाकुर ) बुधवार को पिटोल पुलिस ने जुआ-सट्टे के खिलाफ एक बार फिर बड़ी  कार्रवाई करते हुए हरिजन मोहल्ले में ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे चार लोगों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और मौके से तीन मोबाइल, एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल, नकदी और ताश पत्ती सहित कुल 2 लाख 47 हजार 10 रुपये का मशरूका जब्त किया। वहीं एक अन्य कार्रवाई में रुपये-पैसों का दांव लगवाकर तितली-भंवरा खिलाते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा गया।
बताया जा रहा है कि पुलिस चौकी पिटोल की टीम कस्बे में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हरिजन मोहल्ले में कुछ लोग ताश पत्ती पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। यहां मुकेश पिता प्रेमसिंह बंजारा (43) निवासी दाहोद, अलजी पिता पानसिंह बिलवाल (50) निवासी मांडली बड़ी, पंकेश पिता जिमाल भाबोर (30) निवासी खापरिया, दाहोद और मुकेश पिता बालु बिलवाल (40) निवासी मांडली बड़ी को जुआ खेलते पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन कीमत 75 हजार रुपये, टीवीएस स्कूटी 80 हजार रुपये, मोटरसाइकिल 85 हजार रुपये, जुआ राशि 7 हजार 10 रुपये और ताश पत्ती जब्त की। जब्त मशरूके की कुल कीमत 2 लाख 47 हजार 10 रुपये बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
*तितली-भंवरा खिलाते भी पकड़ा*
 पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई करते हुए कमलेश पिता नरु मेड़ा निवासी पिटोल बड़ी को रुपये-पैसों का दांव लगवाकर तितली-भंवरा खिलाते पकड़ा। उसके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
*इनकी रही भूमिका*
कार्रवाई में एसआई अशोक बघेल, आरक्षक अजमेर, दीपक, कैलाश, गोपाल और अनसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका
*ताश की बाजी पर लग रहे थे हजारों रुपए*  *जुआ खेलते चार धराए, 2.47 लाख का मशरूका जब्त*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now