Singham News MP-CG is a 24×7 Hindi news channel delivering breaking news, latest updates, politics, entertainment, sports, and regional news from Madhya Pradesh, Chhattisgarh, and across India. We provide fast, reliable, and unbiased news across all digital platforms, including the Internet and mobile devices. Join our WhatsApp: 8085122202, 7974359433 , झाबुआ के झापादरा में 11 सितंबर से भव्य ओपन कबड्डी प्रतियोगिता, विजेताओं पर होगी पुरस्कारों की बौछार – सिंघम न्यूज MP CG

सिंघम न्यूज MP CG

Latest Online Breaking News

झाबुआ के झापादरा में 11 सितंबर से भव्य ओपन कबड्डी प्रतियोगिता, विजेताओं पर होगी पुरस्कारों की बौछार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
झाबुआ के झापादरा में 11 सितंबर से भव्य ओपन कबड्डी प्रतियोगिता, विजेताओं पर होगी पुरस्कारों की बौछार

झाबुआ। जिले के मेघनगर तहसील अंतर्गत ग्राम झापादरा में स्व. श्री रुस्तमसिंह जी चरपोटा की स्मृति में तीन दिवसीय भव्य ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। स्व. श्री रुस्तमसिंहजी चरपोटा मित्र मण्डल एवं सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति झापादरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता 11 से 13 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन सायंकाल 5:00 बजे से आयोजित होगी।

विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹25,000, द्वितीय स्थान पर आने वाली टीम को ₹12,500 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹6,250 का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम की एंट्री फीस ₹500 निर्धारित की गई है।

मैट पर खेले जाएंगे मुकाबले आयोजन समिति ने बताया कि खेल भावना को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिता के सभी मैच गद्दे (मैट) पर खिलाए जाएंगे। टूर्नामेंट को निष्पक्ष बनाने के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं, जिसके तहत नशा करने वाले खिलाड़ियों को तुरंत बाहर कर दिया जाएगा। रेफरी का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा।

वरिष्ठ नेताओं की रहेगी उपस्थिति कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों में पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री कलसिंह जी भाबर, मेघनगर मण्डल अध्यक्ष श्री रूपसिंग जी भूरिया तथा मदरानी मण्डल अध्यक्ष श्री सोमेश जी भूरिया सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

आयोजन समिति के संरक्षक बालु हुमजी चरपोटा, अध्यक्ष राजेश चरपोटा, सचिव दौला डामोर व कोषाध्यक्ष सबेसिंग डामोर ने क्षेत्र की खेल टीमों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर 7024011707, 9131698514 एवं 6261102015 पर संपर्क किया जा सकता है।

झाबुआ के झापादरा में 11 सितंबर से भव्य ओपन कबड्डी प्रतियोगिता, विजेताओं पर होगी पुरस्कारों की बौछार

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now