Singham News MP-CG is a 24×7 Hindi news channel delivering breaking news, latest updates, politics, entertainment, sports, and regional news from Madhya Pradesh, Chhattisgarh, and across India. We provide fast, reliable, and unbiased news across all digital platforms, including the Internet and mobile devices. Join our WhatsApp: 8085122202, 7974359433 , *गांव की गलियों से भोपाल के मंच तक पहुंची भूपेन्द्र की कलम, उत्कृष्ट पत्रकारिता से हुए सम्मानित* – सिंघम न्यूज MP CG

सिंघम न्यूज MP CG

Latest Online Breaking News

*गांव की गलियों से भोपाल के मंच तक पहुंची भूपेन्द्र की कलम, उत्कृष्ट पत्रकारिता से हुए सम्मानित*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
*गांव की गलियों से भोपाल के मंच तक पहुंची भूपेन्द्र की कलम, उत्कृष्ट पत्रकारिता से हुए सम्मानित*

झाबुआ / सिंघम न्यूज़ /मेघनगर विकासखंड के छोटे से ग्राम रंभापुर से निकलकर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले युवा पत्रकार भूपेन्द्र बरमण्डलिया को भोपाल में आयोजित टीएनपी न्यूज पत्रकार समागम में उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया गया।
भोपाल के नीलबड़ चौराहा स्थित सर्विया गार्डन में आयोजित पत्रकार समागम में प्रदेशभर के पत्रकार एवं मीडिया जगत से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में टीएनपी न्यूज के सीएमडी अमित पांडेय, भोपाल सांसद आलोक शर्मा, अतुल कुमार, एमपीसीजी के ब्यूरो चीफ राजेन्द्र सिंह जादौन सहित टीएनपी न्यूज की टीम एवं प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।


कार्यक्रम के दौरान भूपेन्द्र बरमण्डलिया को निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया। वे लंबे समय से अपनी लेखनी के माध्यम से ग्रामीण अंचलों की समस्याओं, आमजन से जुड़े मुद्दों और सामाजिक सरोकारों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्र से पत्रकारिता का सफर शुरू कर राजधानी भोपाल में सम्मान प्राप्त करना भूपेन्द्र बरमण्डलिया के लिए गौरव का क्षण रहा। अपनी पत्रकारिता के माध्यम से वे लगातार जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और आमजन की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।


समागम के दौरान टीएनपी न्यूज मध्यप्रदेश टीम की संगठनात्मक बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें पत्रकारिता को और प्रभावी बनाने, पत्रकारों के प्रशिक्षण, संगठन को मजबूत करने तथा आगामी कार्ययोजना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
भूपेन्द्र बरमण्डलिया को मिले सम्मान से झाबुआ जिले के पत्रकार साथियों, सामाजिक संगठनों एवं ग्राम रंभापुर के ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। शुभचिंतकों एवं पत्रकार साथियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने उम्मीद जताई कि भूपेन्द्र भविष्य में भी अपनी कलम के माध्यम से जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए ग्रामीण अंचल और झाबुआ जिले की आवाज को प्रदेश स्तर तक पहुंचाते रहेंगे।

*गांव की गलियों से भोपाल के मंच तक पहुंची भूपेन्द्र की कलम, उत्कृष्ट पत्रकारिता से हुए सम्मानित*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now