Singham News MP-CG is a 24×7 Hindi news channel delivering breaking news, latest updates, politics, entertainment, sports, and regional news from Madhya Pradesh, Chhattisgarh, and across India. We provide fast, reliable, and unbiased news across all digital platforms, including the Internet and mobile devices. Join our WhatsApp: 8085122202, 7974359433 , *चौकीदार की नजर से बचा चोर, लेकिन सीसीटीवी में कैद हुई करतूत* – सिंघम न्यूज MP CG

सिंघम न्यूज MP CG

Latest Online Breaking News

*चौकीदार की नजर से बचा चोर, लेकिन सीसीटीवी में कैद हुई करतूत*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
*चौकीदार की नजर से बचा चोर, लेकिन सीसीटीवी में कैद हुई करतूत*
*हाथ में गेती लेकर दुकानों के ताले तोड़ने का करता रहा प्रयास, वीडियो वायरल; अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर*
पिटोल (निर्भय सिंह ठाकुर ) कस्बे के बस स्टैंड क्षेत्र में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात चोरी की नीयत से दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास करने वाला चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। हाथ में गेती लेकर दुकानों के ताले तोड़ने की कोशिश कर रहे इस शख्स ने चौकीदार की आहट सुनकर खुद को छिपा लिया। वह चौकीदार की नजरों से तो बच निकला, लेकिन उसकी पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।
*दूध के कैरेट के पीछे छिपा, चौकीदार के जाते ही फिर सक्रिय हुआ*
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि हाथ में गेती लेकर एक शख्स बस स्टैंड क्षेत्र में दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास कर रहा है। रात करीब 3:30 बजे जब कस्बे में गश्त करने वाला चौकीदार वहां से गुजरा, तो उसकी आहट सुनकर चोर एक दुकान के बाहर रखे दूध के कैरेट के पीछे दुबक गया। चौकीदार के गुजर जाने के बाद वह फिर बाहर निकला और दुकानों के ताले तोड़ने के प्रयास में जुट गया। इस दौरान उसकी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होती रहीं।
*तीन दुकानों के ताले तोड़े, एक दुकान से नकदी चोरी*
गौरतलब है कि इसी रात कस्बे में तीन दुकानों के ताले तोड़े गए थे। इनमें से एक दुकान से गल्ले सहित 500 से 1,000 रुपये तक की नकदी चोरी होने की पुष्टि व्यापारी प्रवीण नायक ने की थी। वहीं, दो अन्य दुकानों में चोरी करने में आरोपित सफल नहीं हो पाया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध की गतिविधियां कैद होने से पुलिस को जांच में मदद मिल सकती है।
*गरबा आयोजनों के बीच सुरक्षा व्यवस्था की चुनौती*
इन दिनों कस्बे में गरबा आयोजनों के चलते लोगों की आवाजाही बनी हुई है। ऐसे में रात के समय दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता जरूरी है। घटना के वीडियो के वायरल होने के बाद अब संदिग्ध की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर नजर रहेगी।
*चौकीदार की नजर से बचा चोर, लेकिन सीसीटीवी में कैद हुई करतूत*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now