पिटोल में पिकअप से 227 पेटी बीयर जब्त, वाहन सहित 19.46 लाख का माल पकड़ा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*धार से इंदौर-अहमदाबाद हाईवे होते हुए लाई जा रही थी शराब, आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज**
पिटोल /निर्भय सिंह ठाकुर/ जिले में अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिटोल चौकी और कोतवाली पुलिस ने एक पिकअप वाहन से माउंट कंपनी की 227 पेटी टिन बीयर जब्त की है। जब्त बीयर की मात्रा 2,724 बल्क लीटर बताई गई है। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी जब्त किया है। शराब और वाहन सहित जब्त मश्रुका की कुल कीमत 19 लाख 46 हजार 376 रुपए आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की पिकअप (एमपी-09-केडी-8020) में अवैध शराब भरकर धार की ओर से इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-47 के रास्ते पिटोल लाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने हाईवे पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी लेने पर पिकअप में माउंट कंपनी की टिन बीयर की 227 पेटियां मिलीं, जिनकी कीमत 7 लाख 46 हजार 376 रुपए बताई गई है।
पुलिस ने शराब के साथ करीब 12 लाख रुपए कीमत का पिकअप वाहन भी जब्त किया। मामले में अपराध क्रमांक 1019/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 और 46 में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।

**पुलिस टीम की रही अहम भूमिका**
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया और एसडीओपी मोनिका सिंह के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में पिटोल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक बघेल, सहायक उपनिरीक्षक सुरसिंग चौहान, आरक्षक कैलाश सोलंकी, कुबेर सोलंकी, गोपाल झनिया, नानुराम जर्मन और वाहन चालक आरक्षक अनसिंह भूरिया की भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





