Singham News MP-CG is a 24×7 Hindi news channel delivering breaking news, latest updates, politics, entertainment, sports, and regional news from Madhya Pradesh, Chhattisgarh, and across India. We provide fast, reliable, and unbiased news across all digital platforms, including the Internet and mobile devices. Join our WhatsApp: 8085122202, 7974359433 , *सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने अवैध देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार* – सिंघम न्यूज MP CG

सिंघम न्यूज MP CG

Latest Online Breaking News

*सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने अवैध देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
*सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने अवैध देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार*
झाबुआ – सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध झाबुआ पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 27 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति हाथ में देशी कट्टा लहराते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो के संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक झाबुआ *श्री देवेंद्र पाटीदार* द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
निर्देशों के पालन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान *परबल उर्फ प्रबल उर्फ अश्विन पिता जुवान सिंह मैड़ा (उम्र 24 वर्ष), निवासी ग्राम बागनेरा, थाना कालीदेवी, हाल निवासी आमली फलिया एवं किशनपुरी, थाना कोतवाली, जिला झाबुआ* के रूप में की गई।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर राणापुर रोड से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक *अवैध देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस* बरामद किए गए।
इस संबंध में थाना कोतवाली में *अपराध क्रमांक 713/2026* अंतर्गत *धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो या वीडियो साझा करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे समाज में भय एवं असुरक्षा का वातावरण भी निर्मित होता है। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
*झाबुआ पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
*सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने अवैध देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now