Singham News MP-CG is a 24×7 Hindi news channel delivering breaking news, latest updates, politics, entertainment, sports, and regional news from Madhya Pradesh, Chhattisgarh, and across India. We provide fast, reliable, and unbiased news across all digital platforms, including the Internet and mobile devices. Join our WhatsApp: 8085122202, 7974359433 , झाबुआ में खूनी साबित हो रहा सजेली फाटक ब्रिज! विधायक वीरसिंह भूरिया ने कलेक्टर को पत्र लिखकर लगाई गुहार। – सिंघम न्यूज MP CG

सिंघम न्यूज MP CG

Latest Online Breaking News

झाबुआ में खूनी साबित हो रहा सजेली फाटक ब्रिज! विधायक वीरसिंह भूरिया ने कलेक्टर को पत्र लिखकर लगाई गुहार।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
झाबुआ में खूनी साबित हो रहा सजेली फाटक ब्रिज! विधायक वीरसिंह भूरिया ने कलेक्टर को पत्र लिखकर लगाई गुहार।

मेघनगर। थांदला विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरसिंह भूरिया ने झाबुआ कलेक्टर को पत्र भेजकर मेघनगर-थांदला के बीच निर्माणाधीन ओवरब्रिज का कार्य जल्द पूर्ण करवाने की मांग की है। विधायक ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि सजेली फाटक के समीप अधूरा पड़ा ओवरब्रिज आए दिन जानलेवा हादसों का कारण बन रहा है।

हाल ही में 11 अगस्त को हुए एक भीषण सड़क हादसे में ग्राम पंचायत तलावली के सरपंच के पिता और भाई की दर्दनाक मौत हो गई। इससे पूर्व भी एक बस कंडक्टर की चलती बस से गिरने के कारण मृत्यु हो चुकी है। ओवरब्रिज का निर्माण कार्य विगत तीन वर्षों से अधर में लटका हुआ है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे और महाकाल मार्ग होने से बढ़ा यातायात दबाव

विधायक भूरिया ने बताया कि यह मार्ग दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेस-वे को जोड़ता है। इसके अलावा, गुजरात से मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में श्री महाकालेश्वर के दर्शन हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसी मार्ग से गुजरते हैं। इसके चलते इस सड़क पर चौबीसों घंटे वाहनों की भारी आवाजाही बनी रहती है।

MPRDC को निर्देशित करने की मांग

क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए विधायक ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि वे मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPRDC) को तुरंत निर्देशित करें, ताकि निर्माणाधीन ओवरब्रिज का कार्य शीघ्र पूरा हो सके और निर्दोष लोगों की जान बचाई जा सके।

झाबुआ में खूनी साबित हो रहा सजेली फाटक ब्रिज! विधायक वीरसिंह भूरिया ने कलेक्टर को पत्र लिखकर लगाई गुहार।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now